विदेशी यात्रियों का वर्णन सामान्य ज्ञान के प्रश्न

0
1. मेगास्थनीज द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम है ?
उत्तर - इंडिका
2. किस बौद्ध विद्वान ने बिन्दुसार को 16 राज्यों का विजेता बताया है ?
उत्तर - तारानाथ
3. मेगास्थनीज के अनुसार मार्ग निर्माण अधिकारी का क्या नाम था ?
उत्तर - एग्रोनोमाई
4. चंद्रगुप्त द्वितीय के काल में कौन सा चीनी यात्री भारत आया था ?
उत्तर - फाहियान
5. हर्षवर्धन के शासनकाल में कौन सा चीनी यात्री भारत आया था ?
उत्तर -  हुएनसांग

विदेशी यात्री सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

6. राष्ट्रकूट राजा इंद्र तृतीय के शासनकाल में कौन सा अरब निवासी भारत आया था ?
उत्तर - अलमसूदी
7. अलबरूनी,फिरदौसी,उत्बी तथा फरूखी किस राजा के दरबार में रहते थे ?
उत्तर - महमूद गजनी
8. विजयनगर साम्राज्य के राजा देवराय प्रथम के शासनकाल में इटली का कौन सा यात्री 1420 ईस्वी में भारत आया था ?
उत्तर - निकोलो कोंटी
9. विजयनगर साम्राज्य में देवराय द्वितीय के शासनकाल में फारस का कौन सा यात्री भारत आया था ?
उत्तर - अब्दुरज्जाक (1442 ईं)
10. मुगल बादशाह जहांगीर के शासनकाल में कौन-कौन से यूरोपीय यात्री भारत आए थे ?
उत्तर - कैप्टन हॉकिंस, सर टॉमस रो , विलियम फिंच तथा एडवर्ड टैरी

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें।

एक टिप्पणी भेजें (0)